हिन्दी में शुभकामनाएँ
यहाँ इस साइट की सारी हिन्दी शुभकामनाएँ एक जगह हैं: जन्मदिन से लेकर त्योहार और परीक्षा तक। हर संदेश हमने खुद लिखा है, आम बोलचाल की भाषा में। जो पसंद आए उसे कॉपी कीजिए, नाम जोड़िए और भेज दीजिए।
Birthday wishes
जन्मदिन मुबारक हो! आपकी ज़िंदगी में खुशियाँ ऐसे आएँ जैसे बिन बुलाए मेहमान, और जाने का नाम न लें।
जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएँ। ईश्वर आपको अच्छी सेहत, सुकून और अपनों का साथ दे।
हैप्पी बर्थडे यार! तू है तो हर दिन थोड़ा आसान लगता है। आज की पार्टी तेरी, बिल भी तेरा।
माँ, जन्मदिन मुबारक। आपके हाथ की रोटी और आपकी दुआ, दोनों के बिना मेरा घर अधूरा है।
पापा, जन्मदिन की शुभकामनाएँ। आपने जो कंधे पर बिठाकर दिखाया, वही दुनिया आज मेरे काम आ रही है।
भाई, जन्मदिन मुबारक! बचपन में तुझसे लड़ा, अब तेरे लिए किसी से भी लड़ सकता हूँ।
दीदी, जन्मदिन की बधाई। आप डाँटती भी हैं तो लगता है कोई अपना है। हमेशा खुश रहिए।
मेरी प्यारी बहन को जन्मदिन मुबारक। तू हँसती रहे, बाकी सब मैं देख लूँगा।
जन्मदिन मुबारक हो, जीवनसाथी। आपके साथ चाय भी त्योहार लगती है।
बेटा, जन्मदिन मुबारक। खूब पढ़ो, खूब हँसो और जहाँ भी रहो, घर का रास्ता याद रखो।
देर से सही, दिल से सही। जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई!
आदरणीय सर, जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका मार्गदर्शन हमें यूँ ही मिलता रहे।
Anniversary wishes
शादी की सालगिरह मुबारक हो। आप दोनों का साथ यूँ ही बना रहे, और घर में हँसी कभी कम न हो।
मम्मी पापा, सालगिरह की बहुत बधाई। आपका रिश्ता हमारे लिए सबसे बड़ी सीख है।
सालगिरह मुबारक, जीवनसाथी। आपके साथ बीता हर साल मेरी सबसे अच्छी कमाई है।
आप दोनों की जोड़ी सलामत रहे। शादी की सालगिरह की ढेर सारी शुभकामनाएँ।
भैया भाभी, सालगिरह मुबारक। आपकी नोकझोंक और आपका प्यार, दोनों सदा बने रहें।
Wedding wishes
शादी मुबारक हो! आप दोनों का साथ जन्मों तक बना रहे और घर खुशियों से भरा रहे।
नवविवाहित जोड़े को ढेर सारा आशीर्वाद। आपका जीवन प्रेम और समझ से चले।
बिटिया, नए घर में खूब खुश रहो। हमारा आशीर्वाद हमेशा तुम्हारे साथ है।
भाई, शादी की बहुत बधाई! अब घर की चाबी और रिमोट, दोनों भाभी के हाथ में।
विवाह की हार्दिक शुभकामनाएँ। ईश्वर आपकी जोड़ी को सदा सुखी रखे।
Engagement wishes
सगाई की बहुत बहुत बधाई! नए रिश्ते की यह शुरुआत ढेर सारी खुशियाँ लेकर आए।
आप दोनों की जोड़ी बहुत प्यारी है। सगाई मुबारक हो!
रिंग पहन ली, अब ज़िम्मेदारी भी पहन लो। सगाई की बधाई, दोस्त!
सगाई की हार्दिक शुभकामनाएँ। शादी की तैयारियाँ हँसी खुशी पूरी हों।
दोनों परिवारों को इस शुभ अवसर की हार्दिक बधाई। नई जोड़ी सदा ख़ुश रहे।
New baby wishes
नन्हे मेहमान के आने की बहुत बधाई! घर में किलकारियाँ यूँ ही गूँजती रहें।
बिटिया के जन्म की ढेर सारी शुभकामनाएँ। घर में लक्ष्मी आई है।
बेटे के जन्म की बधाई हो! ईश्वर बच्चे को लंबी उम्र और अच्छी सेहत दे।
माता पिता बनने की बहुत बधाई। नींद कम होगी, खुशियाँ दोगुनी।
दादा दादी बनने की बधाई! अब घर में आपकी कहानियों का नया श्रोता आ गया है।
Housewarming and new home wishes
नए घर की बहुत बहुत बधाई! इस घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो।
गृह प्रवेश की हार्दिक शुभकामनाएँ। घर का हर कोना खुशियों से भरा रहे।
अपना घर, अपनी छत। आपकी मेहनत रंग लाई। नए घर की बधाई!
नया घर मुबारक हो। दीवारें नई हैं, पर अपनापन वही पुराना रहे।
नए घर में सुख, शांति और ढेर सारी रौनक़ बनी रहे। गृह प्रवेश की हार्दिक बधाई।
Good morning wishes
सुप्रभात! नया दिन नई उम्मीद लेकर आया है। मुस्कुराकर स्वागत कीजिए।
सुप्रभात। आज का दिन आपके लिए अच्छी खबर लेकर आए।
गुड मॉर्निंग! चाय पी लो, फिर दुनिया से निपटेंगे।
सुबह की पहली किरण आपके घर सुख और सेहत लेकर आए। सुप्रभात।
सुप्रभात! कल जो नहीं हुआ, उसे भूल जाइए। आज फिर से कोशिश का दिन है।
उठो, जागो और मुस्कुराओ। दिन तुम्हारा इंतज़ार कर रहा है। सुप्रभात।
परिवार के सभी सदस्यों को सुप्रभात। बड़ों को प्रणाम, छोटों को प्यार।
सुप्रभात दोस्त! आज का काम आज ही, और शाम की चाय साथ में।
Good night wishes
शुभ रात्रि। आज की थकान यहीं छोड़ दीजिए, कल का दिन नया है।
गुड नाइट! अच्छे सपने देखो और सुबह समय पर उठना।
रात आराम के लिए बनी है, चिंता के लिए नहीं। शुभ रात्रि।
चाँद तारे पहरे पर हैं, आप चैन से सो जाइए। शुभ रात्रि।
शुभ रात्रि दोस्त। आज जो हुआ सो हुआ, कल फिर मिलते हैं नई हिम्मत के साथ।
सो जाओ बेटा। माँ पापा का आशीर्वाद तुम्हारे सिरहाने है। शुभ रात्रि।
Good afternoon and good evening wishes
शुभ दोपहर! खाना खाया या नहीं? पहले पेट पूजा, फिर काम दूजा।
नमस्कार। दोपहर की धूप जैसी तेज़ हो आपकी तरक्की।
शुभ संध्या। दिन भर की भागदौड़ के बाद अब थोड़ा अपने लिए जी लीजिए।
शाम की चाय तैयार है, बस आपकी कमी है। शुभ संध्या।
ढलता सूरज कहता है, आज का काम पूरा हुआ। शुभ संध्या।
शाम हो गई, काम भी हो ही जाएगा। थोड़ी देर छत पर टहल आइए। शुभ संध्या।
खाना खाया? नहीं खाया तो पहले खा लीजिए, काम बाद में। शुभ दोपहर।
New Year wishes
नया साल मुबारक हो! यह साल आपके लिए सेहत, सुकून और सफलता लेकर आए।
नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ। पुराने गिले भूलिए, नई शुरुआत कीजिए।
नए साल में आपकी हर अधूरी ख्वाहिश पूरी हो। हैप्पी न्यू ईयर!
बीता साल सिखा गया, आने वाला साल सँवार जाए। नया साल मुबारक।
नया साल, नई उम्मीदें, वही पुराने अपने। आप सबको नव वर्ष की बधाई।
Diwali wishes
दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपके घर में सुख, समृद्धि और रोशनी बनी रहे।
शुभ दीपावली! दीयों की रोशनी आपके जीवन के हर कोने तक पहुँचे।
दिवाली मुबारक हो। मिठाई ज़्यादा, चिंता कम, और अपनों का साथ हमेशा।
इस दिवाली माँ लक्ष्मी आपके घर पधारें और सदा के लिए बस जाएँ। शुभ दीपावली।
एक दीया उनके नाम भी, जो आज घर से दूर हैं। दीपावली की शुभकामनाएँ।
आप और आपके परिवार को दीपावली और नव वर्ष की मंगल कामनाएँ।
Holi wishes
होली की हार्दिक शुभकामनाएँ। रंगों का यह त्योहार आपके जीवन में खुशियों के रंग भर दे।
होली मुबारक! गिले शिकवे भूलो और गले मिलो।
रंग बरसे, खुशियाँ बरसें, और गुजिया की थाली कभी खाली न हो। हैप्पी होली!
बुरा न मानो, होली है! आज सब माफ़, कल से फिर वही हिसाब।
आपको और आपके परिवार को होली की ढेर सारी शुभकामनाएँ। रंग खेलिए, पर सँभलकर।
लाल गुलाबी नीला पीला, आज हर चेहरा है रंगीला। होली मुबारक!
गुझिया की मिठास और अपनों का साथ, यही है होली की असली बात। होली मुबारक।
आपके आशीर्वाद का रंग हम पर सदा बना रहे। होली की हार्दिक शुभकामनाएँ।
Eid wishes
ईद मुबारक! आपके घर में अमन, बरकत और खुशियाँ हमेशा बनी रहें।
आपको और आपके परिवार को ईद की दिली मुबारकबाद।
ईद का चाँद आपके लिए ढेरों खुशियाँ लेकर आए। ईद मुबारक।
गले मिलिए, सेवइयाँ खाइए और दुआओं में याद रखिए। ईद मुबारक!
दुआ है कि आपकी हर जायज़ तमन्ना पूरी हो। ईद मुबारक।
ईद का चाँद आपके घर ढेर सारी ख़ुशियाँ लेकर आए। ईद मुबारक।
मीठी सेवइयों जैसी मीठी रहे आपकी ज़िंदगी। ईद की दिली मुबारकबाद।
Christmas wishes
क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपके घर में प्रेम और शांति बनी रहे।
मेरी क्रिसमस! केक खाइए, खुशियाँ बाँटिए।
क्रिसमस और नए साल की आपको और आपके परिवार को ढेर सारी बधाई।
यह क्रिसमस आपके जीवन में नई रोशनी और नई उम्मीद लेकर आए।
सितारे की रोशनी और कैरल की धुन आपके घर तक पहुँचे। क्रिसमस की बधाई।
केक की मिठास और अपनों का साथ, यही है क्रिसमस की सौग़ात। मेरी क्रिसमस।
Raksha Bandhan wishes
रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएँ, भैया। यह धागा नहीं, मेरी दुआ है जो हमेशा आपके साथ रहेगी।
मेरी प्यारी बहन को राखी की बधाई। तेरी खुशी मेरी ज़िम्मेदारी है।
भाई, राखी मुबारक! इस बार गिफ्ट अच्छा देना, पिछली बार का हिसाब बाकी है।
दूर हूँ, पर दिल से आज भी तेरी कलाई पर राखी बाँध रही हूँ। रक्षाबंधन मुबारक।
बचपन की लड़ाइयाँ याद आती हैं तो हँसी आ जाती है। राखी की ढेर सारी शुभकामनाएँ, दीदी।
Lohri and Baisakhi wishes
लोहड़ी की हार्दिक शुभकामनाएँ। अलाव की गर्माहट आपके रिश्तों में बनी रहे।
लोहड़ी मुबारक! रेवड़ी, मूँगफली और ढेर सारी खुशियाँ आपके नाम।
बैसाखी की बहुत बधाई। आपकी मेहनत की फसल हर साल लहलहाए।
Gurpurab wishes
गुरुपर्व की आप सभी को लाख लाख बधाई। वाहेगुरु सब पर कृपा बनाए रखें।
प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ। गुरु साहिब का आशीर्वाद आपके परिवार पर बना रहे।
गुरुपर्व मुबारक। सेवा, सिमरन और सबके भले की सीख हमारे जीवन में उतरे।
गुरुपर्व पर यही अरदास है कि सबका भला हो। आपको लख लख बधाइयाँ।
गुरुपर्व के पावन अवसर पर आपको और आपके परिवार को हार्दिक शुभकामनाएँ।
Navratri and Dussehra wishes
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ। माँ दुर्गा आपके घर में सुख और शक्ति का वास करें।
जय माता दी! नवरात्रि के ये नौ दिन आपके जीवन में नई ऊर्जा भर दें।
शुभ नवरात्रि। माँ का आशीर्वाद आप और आपके परिवार पर सदा बना रहे।
दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपके भीतर की अच्छाई हर बुराई पर जीत पाए।
विजयादशमी की बधाई। इस बार रावण के साथ अपना एक डर भी जला दीजिए।
असत्य पर सत्य की जीत का पर्व मुबारक हो। दशहरे की शुभकामनाएँ।
जय माता दी। नौ दिनों की भक्ति आपके पूरे साल को मंगलमय करे।
दशहरे की शुभकामनाएँ। इस साल अपनी एक बुरी आदत को भी विदा कर दें।
Independence Day and Republic Day wishes
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। आज़ादी मिली है, इसे सँभालना हमारा काम है। जय हिंद!
तिरंगा हमारी शान है। स्वतंत्रता दिवस की बधाई।
उन वीरों को नमन, जिनकी वजह से हम आज़ाद हवा में साँस लेते हैं। स्वतंत्रता दिवस मुबारक।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। संविधान ने हमें अधिकार दिए हैं, कर्तव्य निभाना हमारे हाथ में है।
अनेक भाषाएँ, अनेक रंग, एक देश। गणतंत्र दिवस की बधाई।
छब्बीस जनवरी मुबारक। आइए, एक अच्छे नागरिक बनने का वादा दोहराएँ।
Mother's Day wishes
माँ, मातृ दिवस की शुभकामनाएँ। आपकी गोद से अच्छी जगह दुनिया में कोई नहीं।
हैप्पी मदर्स डे, मम्मी। आपने बिना कहे सब समझा, आज मैं कहकर बताना चाहता हूँ: आप सबसे अच्छी हैं।
माँ के हाथ का खाना और माँ की दुआ, दोनों का कोई मोल नहीं। मदर्स डे मुबारक।
दूर रहकर भी हर दिन आपकी याद आती है, माँ। मातृ दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएँ।
सासू माँ, आपने मुझे बेटी की तरह अपनाया। मदर्स डे की बधाई।
माँ, आपने बिना कहे सब समझा और बिना जताए सब किया। मातृ दिवस की शुभकामनाएँ।
आज भी घर पहुँचते ही पहला सवाल आपका होता है: खाना खाया? माँ, आप जैसी कोई नहीं।
Father's Day wishes
पापा, फादर्स डे की शुभकामनाएँ। आपकी उँगली पकड़कर जो चलना सीखा, वही आज तक काम आ रहा है।
हैप्पी फादर्स डे। आप कम बोलते हैं, पर आपकी हर बात में फ़िक्र होती है।
पिता वह छत है जिसके नीचे पूरा घर बेफ़िक्र सोता है। पितृ दिवस की बधाई।
पापा, आपने अपनी ज़रूरतें टालकर हमारी ख्वाहिशें पूरी कीं। धन्यवाद, और ढेर सारा प्यार।
आपकी डाँट में भी दुआ थी, यह अब समझ आता है। फादर्स डे मुबारक, पापा।
पापा, आपकी सिखाई बातें आज हर मोड़ पर काम आती हैं। पितृ दिवस की शुभकामनाएँ।
आपने कभी जताया नहीं, पर हर ज़रूरत पर आप ही खड़े मिले। धन्यवाद, पापा।
Teachers' Day wishes
शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ, सर। आपने किताबों के साथ जीना भी सिखाया।
मैम, आपकी डाँट और आपका प्रोत्साहन, दोनों ने हमें बनाया। शिक्षक दिवस की बधाई।
गुरु वही जो अँधेरे में रास्ता दिखाए। आपको शिक्षक दिवस पर सादर प्रणाम।
आज जो कुछ हूँ, उसमें आपकी सीख का बड़ा हिस्सा है। हैप्पी टीचर्स डे।
आदरणीय गुरुजनों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएँ। आपका आशीर्वाद बना रहे।
आपने सिर्फ़ विषय नहीं पढ़ाया, सोचना सिखाया। शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
आपकी डाँट आज समझ में आती है, और आपकी शाबाशी आज भी याद है। प्रणाम, गुरुजी।
Friendship Day wishes
दोस्ती दिवस की शुभकामनाएँ! तेरे जैसा यार कहाँ, और मेरे जैसा नसीब कहाँ।
हैप्पी फ्रेंडशिप डे, दोस्त। रिश्ते खून के नहीं, भरोसे के होते हैं।
स्कूल छूट गया, दोस्ती नहीं छूटी। फ्रेंडशिप डे मुबारक, यारो।
दोस्त वही जो मुश्किल में साथ दे और खुशी में टाँग खींचे। फ्रेंडशिप डे की बधाई!
दोस्ती के इतने साल हो गए, और आज भी तेरा नंबर सबसे पहले याद आता है। मित्रता दिवस मुबारक।
Women's Day wishes
महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपकी मेहनत और हिम्मत को सलाम।
माँ, बहन, पत्नी, बेटी: हर रूप में आपने घर को घर बनाया। महिला दिवस की बधाई।
हैप्पी विमेंस डे! आप जो हैं, वही रहिए। दुनिया को बदलना चाहिए, आपको नहीं।
बेटी, तेरे सपनों की कोई हद न हो। महिला दिवस मुबारक।
आपने घर भी सँभाला और अपनी पहचान भी बनाई। आपसे रोज़ कुछ सीखता हूँ। महिला दिवस की शुभकामनाएँ।
बेटी, तुम्हें किसी से इजाज़त नहीं लेनी, बस अपने मन की सुननी है। महिला दिवस मुबारक।
Children's Day wishes
बाल दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएँ। खूब खेलो, खूब पढ़ो, खूब हँसो।
प्यारे बच्चो, तुम ही कल का भारत हो। बाल दिवस मुबारक!
बचपन की मस्ती और सवालों की झड़ी कभी कम न हो। हैप्पी चिल्ड्रन्स डे।
मेरे नन्हे सितारे को बाल दिवस की बधाई। तुम्हारी हँसी से घर रोशन है।
तुम्हारे सवाल कभी ख़त्म न हों, और तुम्हारी हँसी कभी कम न हो। बाल दिवस की शुभकामनाएँ।
आज खेलो जी भर के, पढ़ाई कल कर लेंगे। बाल दिवस मुबारक, मेरे बच्चे।
प्यारे बच्चो, तुम हँसते हो तो यह कक्षा खिल उठती है। बाल दिवस की बधाई।
Best of luck wishes for exams
परीक्षा के लिए ढेर सारी शुभकामनाएँ। शांत मन से लिखना, सब अच्छा होगा।
ऑल द बेस्ट! जो पढ़ा है उस पर भरोसा रखो, घबराना बिल्कुल नहीं।
बेटा, पेपर ध्यान से पढ़ना और समय का ख्याल रखना। हमारा आशीर्वाद साथ है।
मेहनत तुमने की है, फल ज़रूर मिलेगा। परीक्षा की शुभकामनाएँ।
रिज़ल्ट की बहुत बधाई! तुम्हारी मेहनत रंग लाई।
नतीजा जैसा भी हो, तुम हमारे लिए वही हो। हिम्मत रखो, अगली बार और अच्छा होगा।
Congratulations wishes
बहुत बहुत बधाई हो! आपकी मेहनत रंग लाई।
नई नौकरी की ढेर सारी शुभकामनाएँ। आगे और तरक्की करें।
प्रमोशन की बधाई! अब मिठाई कब खिला रहे हैं?
नए कारोबार की हार्दिक शुभकामनाएँ। बरकत बनी रहे।
नई गाड़ी मुबारक हो! सँभलकर चलाइए और पहली सवारी हमें कराइए।
सफलता की बधाई। यह तो बस शुरुआत है।
Farewell and retirement wishes
नए सफ़र के लिए ढेर सारी शुभकामनाएँ। आपकी कमी हमें बहुत खलेगी।
विदाई की घड़ी है, पर यादें साथ रहेंगी। आगे का रास्ता शुभ हो।
सर, आपके मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद। जहाँ भी रहें, खुश रहें।
सेवानिवृत्ति की हार्दिक शुभकामनाएँ। अब समय है अपने लिए जीने का।
बरसों की मेहनत के बाद अब आराम की बारी। रिटायरमेंट मुबारक हो।
Safe journey wishes
आपकी यात्रा शुभ हो। पहुँचते ही फ़ोन ज़रूर करना।
शुभ यात्रा! रास्ता आसान रहे और सफ़र यादगार।
सँभलकर जाना, समय पर खाना और पहुँचकर खबर देना।
विदेश में मन लगाकर पढ़ना, बेटा। घर की चिंता मत करना, हम सब ठीक हैं।
तीर्थ यात्रा मंगलमय हो। हमारे लिए भी प्रार्थना कीजिएगा।
आराम से जाइए, रास्ते में चाय ज़रूर पीजिए, और पहुँचते ही एक संदेश कर दीजिए।
परदेस जा रहे हो, ख़ूब तरक़्क़ी करो। घर का दरवाज़ा हमेशा खुला है।
Makar Sankranti and Pongal wishes
तिल गुड़ की मिठास आपके रिश्तों में बनी रहे। मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएँ।
पतंग ऊँची उड़े, डोर मज़बूत रहे। मकर संक्रांति मुबारक।
सूरज उत्तरायण हुआ, दिन बड़े होने लगे। आपके जीवन में भी उजाला बढ़े। शुभ संक्रांति।
खिचड़ी, तिल और अपनों का साथ। मकर संक्रांति की शुभकामनाएँ।
नई फ़सल, नई उमंग। पोंगल की हार्दिक बधाई।
तिल गुड़ खाइए और मीठा मीठा बोलिए। संक्रांति की बधाई।
Janmashtami wishes
जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपके घर में सुख, शांति और आनंद बना रहे।
जय श्री कृष्ण। नंदलाल के जन्मोत्सव की आपको और आपके परिवार को बधाई।
माखन मिश्री की मिठास और बाँसुरी की धुन आपके घर में बनी रहे। जन्माष्टमी मुबारक।
आपके घर के नन्हे कान्हा को ढेर सारा प्यार। जन्माष्टमी की बधाई।
झूला सजा है, भजन शुरू हो गए हैं। कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएँ।
व्रत सफल हो और मन प्रसन्न रहे। जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई।
Ganesh Chaturthi wishes
गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएँ। विघ्नहर्ता आपके सारे विघ्न दूर करें।
गणपति बप्पा मोरया! आपके घर में सुख, समृद्धि और आनंद का वास हो।
बप्पा घर पधारे हैं, ख़ुशियाँ साथ लाए हैं। गणेशोत्सव की बधाई।
आपके हर नए काम की शुरुआत शुभ हो। गणेश चतुर्थी मुबारक।
मोदक की मिठास और आरती की गूँज आपके घर में बनी रहे।
मिट्टी के गणेश, साफ़ पानी, सच्ची श्रद्धा। हरित गणेशोत्सव की शुभकामनाएँ।
अगले बरस तू जल्दी आ। गणपति बप्पा मोरया।
Karwa Chauth wishes
करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका साथ सदा बना रहे।
तुम मेरे लिए व्रत रखती हो, मैं वादा करता हूँ कि इस जीवन को साथ जीने लायक़ बनाऊँगा।
चाँद आज देर से निकलेगा, पर मैं छत पर पानी और मिठाई लेकर समय से पहुँचूँगा।
इस बार व्रत मैंने भी रखा है। भूख लगी है, पर साथ है तो सब ठीक है।
आज जल्दी घर आ जाना। चाँद और मैं, दोनों इंतज़ार में हैं।
बहू की पहली करवा चौथ है। सदा सुहागन रहो, ख़ुश रहो।
चाँद जल्दी निकले और थाली जल्दी सजे। सभी सखियों को करवा चौथ की बधाई।
Bhai Dooj wishes
भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएँ। भैया, तुम सदा स्वस्थ और ख़ुश रहो।
माथे पर तिलक, मन में दुआ। मेरे भाई की उम्र लंबी हो।
तुम्हारी पसंद का सारा खाना बनाया है। भूखे आना, फ़ोन गाड़ी में छोड़ आना।
दीदी, खीर ज़रूर बनाना, मैं दोपहर तक पहुँच रहा हूँ। भाई दूज मुबारक।
दूर हूँ, पर तुम्हारा तिलक मुझ तक पहुँच जाता है। भाई दूज की बधाई, बहना।
बचपन की लड़ाइयाँ याद आती हैं तो हँसी आती है। ख़ुश रहो भाई।
भाऊ बीज की हार्दिक शुभकामनाएँ।
Nothing matches. Try a shorter word.
शुभकामना को अपना कैसे बनाएँ
तैयार शुभकामना एक शुरुआत है। उसमें तीन छोटी चीज़ें जोड़ दीजिए, तो वह आपकी अपनी हो जाती है:
- नाम: शुरुआत में नाम या रिश्ता लिखिए: "पापा", "रीतू दीदी", "शर्मा जी"।
- एक सच्ची बात: कोई याद, कोई आदत, कोई धन्यवाद। "आपके हाथ की खीर आज भी याद है।"
- आगे की बात: मिलने की तारीख़, फ़ोन का समय, या आने वाले साल की कोई दुआ।
किसे क्या लिखें
- बड़ों को: "आप" के साथ, आदर से, और अंत में आशीर्वाद माँगिए: "आशीर्वाद दीजिए"।
- दोस्तों को: हल्के फुल्के ढंग से, कोई पुरानी याद जोड़कर।
- दफ़्तर और ग्राहकों को: दो पंक्तियाँ, साफ़ और औपचारिक, नीचे अपना या दुकान का नाम।
- बच्चों को: जिस बात पर आपको गर्व है, वह बताइए।
"शुभकामनाएँ", "बधाई" और "मुबारक"
त्योहार और आने वाले काम के लिए "शुभकामनाएँ" कही जाती हैं: "दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ", "परीक्षा के लिए शुभकामनाएँ"। जो ख़ुशी मिल चुकी है, उसके लिए "बधाई" दी जाती है: "नौकरी की बधाई", "बेटे के जन्म की बधाई"। "मुबारक" दोनों जगह चलता है: "ईद मुबारक", "जन्मदिन मुबारक"।
कब भेजें
त्योहार की सुबह, जन्मदिन पर दिन की शुरुआत में, और परीक्षा से एक शाम पहले। आधी रात की भीड़ में भेजा संदेश अक्सर पढ़ा ही नहीं जाता। कार्ड और शगुन के लिफ़ाफ़े पर क्या लिखें, यह अंग्रेज़ी में इस पन्ने पर है: What to write in a card.